बिहार

पड़ोसी विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

पटना, अजित। शुक्रवार की देर रात फुलवारी शरीफ के अतिव्यस्त चौराहा बाजार के पास महत्वाना मोहल्ले में दो पड़ोसियों के विवाद के दौरान चली गोली में एक युवक घायल हो गया. गोली चलने की घटना उस समय हुई जब आपसी झगड़े को सुलझाने के लिए पंचायत बैठाई गई थी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक के बाद एक चार राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक गोली युवक नेमत को जा लगी. गोली नेमत के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल व आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की. वहीं घायल का बयान लेने के लिए पुलिस टीम पीएमसीएच भी पहुंची।

पुलिस के अनुसार, इस घटना की पृष्ठभूमि में एक दिन पूर्व हुआ विवाद कारण बना. बताया जाता है कि गुरुवार को कारोबारी पप्पू डीलर का मोहल्ले के ही जीशान, इमरान और सोनू से मारपीट हुई थी. विवाद जीशान इमरान के निर्माणाधीन मकान को लेकर हुआ था. जीशान इमरान की इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान पप्पू डीलर के कार्यालय के बगल में स्थित है। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हुई, जिसके बाद पप्पू डीलर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. इसी को लेकर मोहल्ले के लोगों ने समझौते के लिए रात में पंचायत बुलाई. तय समय पर पप्पू डीलर अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ इमरान के घर पहुंचे, तभी विवाद बढ़ गया और गोली चल गई। थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गोली गलती से घायल पक्ष की ओर से चली, जबकि कुछ लोगों के अनुसार दूसरे पक्ष ने फायरिंग की है. पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह और गोली चलाने वाले की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। इसी विवाद में इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान में जबरन ताला जड़ दिया गया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: