उत्तरप्रदेश

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिला मुख्यालय एवं तहसीलो पर निकाली जा रही

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : न्याय यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता एवं संयोजक परवेज आलम के नेतृत्व में मुरादाबाद पहुंची जहां मुरादाबाद के अधिवक्ताओ द्वारा न्याय यात्रा में आए सभी अधिवक्ताओं का फूल मालाओ से स्वागत किया गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए चल रही न्याय यात्रा का न्याय रथ कमिश्नर कार्यालय से जेल रोड होता हुआ ताड़ीखाने चौराहे,विकास मंजिल, टाउन हॉल, कोतवाली, गंज गुरहट्टी चौराहा से बालाजी मन्दिर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां पर पश्चिम उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा संयोजक परवेज आलम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर ज्ञापन सौंपा पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने कहा की

यह प्रस्ताव पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी बारो ने मिलकर लिया है कि वर्तमान सरकार जो विकास के बड़े-बड़े दावे करती है जो स्वयं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने की बात कहती है उसके बावजूद भी पश्चिम उत्तर प्रदेश की आम जनता हाईकोर्ट बेंच की 50 वर्ष पुरानी मांग के लिए परेशान होना पड़ रहा है इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के सभी जिला मुख्यालय एवं तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि यदि बेंच नहीं तो वोट नहीं यदि सरकार हमें बेंच नहीं देगी तो हम उसे वोट नहीं देंगे अगर कोई पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश को उसकी बेंच देने की मांग का समर्थन करती है तो एक बार हम उसे पर विचार करेंगे अन्यथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता किसी भी पार्टी को वोट नहीं देते हुए नोटा का उपयोग करेंगे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग कोई नई मांग नहीं हैं यह मांग लगभग पांच दशको से भी अधिक समय से चली आ रही है

लेकिन सभी सरकारें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इस मांग के प्रति उदासीन रही है कई बार सरकारों ने केंद्र और प्रदेश में अलग-अलग दलों की सरकार होने का हवाला देते हुए इस मुद्दे को टाल दिया लेकिन क्योंकि वर्तमान में देश में और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है ऐसे में हमारी यह मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को उसकी हाईकोर्ट की बेंच शीघ्र अति शीघ्र मिलनी चाहिए हम केंद्रीय संघर्ष समिति को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके नेतृत्व को जब भी जहां भी मुरादाबाद के अधिवक्ताओं की जरूरत होगी मुरादाबाद के अधिवक्ता उनके साथ इस मांग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक परवेज आलम ने कहा कि 21 नवंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश को चार प्रांतों में बांटने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था यदि वह प्रस्ताव मान लिया जाता तो प्रत्येक प्रांत की अपनी एक अलग हाईकोर्ट होती

आज 21 नवंबर की तारीख है और इस बात को पूरे 15 साल हो गए हैं इस दौरान कई राज्यों में जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से बहुत कम है हाई कोर्ट की कई बेंच दी जा चुकी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार 50 वर्षों से मांग के बावजूद सरकार हाईकोर्ट की बेंच देने के लिए उदासीन है सभा का संचालन मुरादाबाद बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम में अंजार हुसैन,संजीव राघव, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, सचिन शर्मा, पुनीत चौहान, आवरण अग्रवाल, रमा पांडे, सुरेश सिंह, अनिल गुप्ता, पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना आबिद अली मुशतर अली, शहजादा सलीम, परमाल सिंह, त्रिलोक चंद दिवाकर, राजेश दयाल, पुष्प यादव, मन्नू शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अजय पाल, पूजा चौधरी, प्रत्यूष यादव, सौरभ चक्रवर्ती, कुलदीप सिंह, राजीव चौधरी, दीपिका वर्मा सीता सैनी, नदीम अहमद, लुबना गजल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे |

Related posts

पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार 2.52 लाख रुपये नकद समेत चोरी का सामान बरामद!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन

दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी बैठक कक्ष में आहूत की गई