झारखण्ड

सड़क हादसा, ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): दलूडीह के पास सड़क दुर्घटना हुई. इसमें ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक तोपचांची से धनबाद की ओर जा रहा था. दलूडीह के पास ट्रक ओवरब्रिज से अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया. हादसे के वक्त सर्विस रोड पर वाहन नहीं गुजर रहा था. जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे खाली ट्रक अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहा था. दलूडीह पहुंचते ही वाहन के सामने का दोनों चक्का खुल गया. जिसके कारण वाहन ओवरब्रिज से नीचे गिर कर पलट गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिर किरान के सहारे वाहन को सड़क से हटाया गया. इस दौरान घंटो सर्विस रोड में आवागमन बाधित रही. घटना में चालक को चोट आई है. जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: