बिहार

जबरन ऑर्केस्ट्रा में कराया जा रहा था काम लड़की ने 100 नंबर पर की डायल, पुलिस ने पहुंचाया मदद!

नालंदा(राकेश कुमार): इन दिनों दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को बुलाकर ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा है। जो लड़की अपना घर वापस जाना चाह रही है उसे वापस नहीं दिया जा रहा है ।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक लड़की ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हरकत में आ गया इसके बाद पुलिस ने उक्त लड़की को सिलाव से बरामद कर थाने लाई है लड़की का कहना है एक सप्ताह पूर्व इसे यूपी के फिरोजाबाद से ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के लिए शीलाव लाया गया था मगर अब यह काम नहीं करना चाहती है और वापस अपना घर जाना चाहती है मगर इनके ही सह कर्मी द्वारा इसे घर जाने से रोका जा रहा है । जिसके कारण 100 नंबर पर डायल कर पुलिस से मदद मांगी पुलिस को पूनम शर्मा ने बताया कि यह यूपी फिरोजाबाद की रहने वाली है और एक सप्ताह पहले इसे यहां लाया गया था जब यह घर जाना चाह रही है तो इसके साथ ही प्रोग्राम में ही करने वाली अदिति कुमारी इसे जाने से रोक रही थी और इसके साथ अभद्र व्यवहार किया जारहा था और कोई मदद के लिए तैयार नही था तव 100 नंबर पर डायल कर पुलिस से मदद ली है वही आदित्य का कहना है कि पूनम अपने मर्जी से आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए आई थी और इसको वापस जाने में हम कहीं से कोई बाधक नहीं पहुंचा रहे हैं फिलहाल सिलाव थाना पुलिस दोनों लड़की से पूछताछ कर रही है थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के यहां से यह निर्देश प्राप्त हुआ था कोई पूनम शर्मा नामक लड़की है जो अपना घर जाना चाहती है उसे रोका जा रहा है इसके बाद दोनों लड़की को थाना पर लाया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है ।बता दें कि इन दिनों लड़कियों से कुछ लोग ऑर्केस्टा में काम करा रहे है ना तो इन लोगो के पास कोई लाइसेंस है और ना ही पुलिस को कोई जानकारी ऐसे में वाहर से आई लड़कियों के साथ कोई हादसा होता है तो पुलिस के लिए परेशानी का शवव होगा ।

Related posts

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

error: