मनोरंजन

‘जय संतोषी मां’ में नजर आ रहीं ऋषिका सिंह चंदेल

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार के छपरा की रहने वाली अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल छोटे परदे से निकलकर अब कई सीरियलों में एक अलग पहचान बना रही है। वह एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘जय संतोषी मां’ में सीता के रूप में नजर आ रही हैं। सोमवार से शुक्रवार तक यह सीरियल 9: 30 बजे प्रसारित हो रहा है। ऋषिका ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘नई सोच’ में मुख्य नायिका की भूमिका ‘दामिनी’ के किरदार से लोगों का दिल जीता था।

Advertisements
Ad 1

बिहारी प्रतिभा किसी गॉडफादर की वजह से नहीं बल्कि कठिन परिश्रम के कारण पहचान बनाती है। ऋषिका को पहला ब्रेक कलक्टर बहू (दूरदर्शन) में मिला। फिर दुलारी, गोतिया, सीआईडी, सावधान इंडिया, क्राईम पेट्रोल, भाभी जी घर पर है, कलर्स टीवी के लिए विद्या शो कर चुकी है। इसके अलावा स्नैपडील, अमेजन और इलेक्ट्रॉनिक शूट-टाटा कैपिटल के ऐड शूट में भी नजर आ चुकी है।

Related posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र की तबीयत में सुधार, निधन की अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मों से आध्यात्म की ओर : अभिनेत्री इन्द्राणी तालुकदार का नया सफर

गजल गायक पंकज उधास का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

error: