ताजा खबरेंबिहार

गरीब बच्चों को बड़ा झटका, सरकारी स्कूलों में अब महंगी होगी पढ़ाई!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बिहार सरकार ने बड़ा झटका दिया है। महंगाई की मार अब पढ़ाई पर भी पड़ने वाली है। दरअसल नीतीश सरकार ने सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली कई सेवाओं का शुल्क बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से गरीब बच्चों को बड़ा झटका लगा है, उनको अब पढ़ाई करने के लिए भी सोचना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यह आदेश जारी कर दिया है. इस फैसले के तहत अब इसे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है जबकि इससे पहले प्रवेश शुल्क के रूप में महज 15 से 20 रुपये देने पड़ रहे थे।

विकास शुल्क के नाम पर माध्यमिक विद्यालयों में तो फीस वृद्धि नहीं की गई है और 80 रुपये ही विकास शुल्क देने होंगे जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विकास शुल्क में वृद्धि कर 160 रुपये से 200 रुपये कर दिए गए हैं। वहीं माध्यमिक स्कूलों में पुनः प्रवेश शुल्क और पलायन शुल्क को भी समाप्त कर दिया गया है।

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: