पंजाब

इंस्पेक्टर पंकज शर्मा ने हाजीपुर के थाना मुखी का कार्यभार संभाला

हाजीपुर(प्रवीन सोहल): इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने आज हाजीपुर थाना के थाना मुखी का कार्यभार संभाल लिया है। वह जालंधर से बतौर एसटीएफ इंचार्ज तब्दील होकर आए हैं।इससे पहले हाजीपुर के पुराने थाना मुखी लोमेश शर्मा का तबादला होशियार पुर में हो गया।

मीडिया से बात करते हुए नए थाना मुखी पंकज शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि इलाके में सुख शांति बनी रहे तथा वह नशे के कारोबार करने वालों को मीडिया के माध्य्म से खबरदार करते है कि वह अपना कारोबार बंद करदे अन्यथा पुलिस की करवाई से नही बचेंगे अर्थात उनसे सख्ती से पेश आएंगे इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके इलाके में किसी भी धर्म की किसी भी प्रकार की बेअदबी की कोई भी घटना ना हो उन्होंने इस लिये वह अलग अलग गाँवो के सरपंचों से मुलाकात करके गाँवो के धार्मिक स्थानों की निगरानी करने के लिये कहेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रशासन की आंखों का काम करता है।इस लिये इलाके में अमन शांति बनाये रखने के लिये मीडिया के सहयोग की अबशकता है।

Related posts

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

नौ मुकदमे, 50 गज का अवैध मकान पर अपराधी पर चला पुलिस का बुल्डोजर

error: