पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल श्री भोला शंकर सिंह ने अपने प्रमुख साथियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जद (यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ सभी नवागत साथियों का हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, वरीय नेता श्री अनिल कुमार एवं श्री मनीष कुमार मंडल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्नल भोला शंकर सिंह का जद (यू0) परिवार में शामिल होना पार्टी के लिए नई शक्ति का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा को बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 20 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुशासन और विकास का जो नया मानक स्थापित किया है, उससे आम जनता अत्यंत प्रभावित है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नवागत साथी पूरी निष्ठा और तत्परता से जुटकर ‘2025 में 225, फिर से नीतीश’ के लक्ष्य को पूरा करने में अपना अहम योगदान दें।
