बिहार

अररिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल ने केंद्र पर वोट चोरी का लगाया आरोप, तेजस्वी बोले- एनडीए का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’

अररिया, रंजीत ठाकुर : वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद रविवार को अररिया पहुंचे। अररिया पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद ने चुनाव आयोग समेत भाजपा और केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। चुनाव आयोग के साथ ही राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दलित,पिछड़ा,अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों को साधने का प्रयास किया। रविवार को पूर्णिया से राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद का काफिला अररिया जीरो माइल पहुंचा।जहां महागठबंधन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हजारों की भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक डॉ शकील अहमद खान,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल थे।

जीरो माइल पर आयोजित सभा में राहुल ने कहा कि दो विचारधाराएं चल रही हैं। एक संविधान के अनुरूप है जबकि दूसरी भेदभाव वाली है। भाजपा चाहती है कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक की आवाज दबी रहे। राहुल गांधी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान को दिखाते हुए कहा कि संविधान कहता है कि हिन्दुस्तान में प्रत्येक नागरिक को एक वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए चाहे। वह अंबानी का बेटा हो या फिर किसी गरीब का बेटा। एक वोट देने का अधिकार संविधान ने दिया है। फिर उसे चुनाव आयोग एवं यह सरकार क्यों छीनना चाहती है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर के माध्यम से रास्ता खोला गया या बंद किया गया,यह युवा शक्ति समझ और जान सकते हैं। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर में बदल दिया गया। देश का सारा का सारा धन दो-चार पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया गया। अब लोगों के हक और अधिकार को चुराने में लगे हैं।

गरीब,दलितों,पिछड़ों,अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों की आवाज न सुनी जाए,इसमें लगे हैं। देश का पूरा धन 10-15 लोगों के हाथों में चला गया है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी किए हैं। बिहार में एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए। जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया,लेकिन बिहार में ऐसा होने नहीं देंगे। एक भी वोट की चोरी नहीं होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: