बिहार

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

भारत, सोनू कुमार : 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में बताया कि ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।

Related posts

मिशन नौनिहाल सम्मान परिसर में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श

खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक ज्ञान जरूरी

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

error: