बिहार

सोमवार को 50 प्रतिशत कम हुई रजिस्ट्री, 31 रजिस्ट्री पर बन्द हुआ कारोबार!

पटना(अजित यादव): सोमवार को फुलवारी शरीफ अवर निबंधन कार्यालय में आम दिनों की भांति काफी कम दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई। वसीका नवीस संघ के हड़ताल की समाप्ति के बाद सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस खुला तो काफी कम लोगों की भीड़ देखी गई अवर निबंधक कार्यालय फुलवारी शरीफ में कर्मचारियों की कमी के संबंध में बात करने पर रजिस्ट्रार अदिति कुमारी ने बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला से संपर्क करें। हालांकि अवर निबंधक कार्यालय में सोमवार को ऑपरेटर सहित अन्य सभी स्टाफ काम करते नजर आए। वही रजिस्ट्री ऑफिस के स्टाफ कुंदन के मुताबिक सोमवार को 31 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई । इसमें सरकार को 21 लाख 57 हजार 371 रुपये का राजस्व आया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: