बिहार

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष एवं ERSS-112 कमांड सेंटर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ERSS-112) को हर समय पूरी तरह सक्रिय एवं मुस्तैद रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में समय पर सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को सतर्कता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: