ताजा खबरेंबिहार

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 13.45 लाख परीक्षार्थी शामिल

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी. पहली श‍िफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और 12:45 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी श‍िफ्ट दोपहर 1:45 पर शुरू होगी और 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बीएसईबी 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी। परीक्षा में बिहार के 38 जिलों के 13 लाख 45 हजार 939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें छह लाख 97 हजार 421 छात्र और छह लाख 48 हजार 518 छात्राएं हैं।

13 लाख छात्र-छत्राओं के लिए बनाए गए 1471 परीक्षा केंद्र-

बता दें कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने राज्य में 1471 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 13,45,939 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 6,48,518 छात्राएं हैं, जबकि 6,97,421 छात्र शामिल हैं। इस बार बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा 100 फीसदी प्रश्नों के वैकल्पिक प्रश्न भी होंगे, यानी जितने सवाल करने जरूरी हैं उतने ही अतिरिक्त प्रश्न भी होंगे।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: