झारखण्ड

अत्याचार के बारे में मानवाधिकार सहायता लिया

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कतरास की रहने वाली काजल कुमार गुप्ता ने अपने पति द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में मानवाधिकार सहायता संघ की बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष सरिता सिन्हा जी से संपर्क कर उनको विस्तार से पूरी बात बताई। काजल जी ने बताया कि मेरा पति अजय गुप्ता से मेरा विवाह 2018 मैं हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद ही मेरा पति मेरे साथ मारपीट गाली-गलौज तथा पैसों की मांग करने लगा। मना करने पर अपने रिश्तेदार के द्वारा भी मारपीट करवाते हैं। मारपीट का हद पार हो गई जब एक दिन मेरे पति और उनका बहनोई ने मिलकर मुझे बहुत बुरी तरीके से पीटा जिसकी वजह से मैं इतना डर गई कि मुझे अपना ससुराल से जान बचाकर भागना पड़ा और अपने मायके शरण लेना पड़ा। अब हालात यह है कि मेरे माता-पिता बहुत ही गरीब है और वह मेरे घर आकर मेरे माता-पिता से भी गाली गलौज करते हैं और मुझे मारपीट करके जाते हैं। कृपया करके मेरी मदद करें और उनसे मुझे छुटकारा दिलाएं। सारी बातें सुनने के बाद सरिता सिन्हा जी ने तत्काल ही इसकी जानकारी धनबाद जिला अध्यक्ष शिल्पी शर्मा और धनबाद बोकारो जिला प्रभारी गौरव शर्मा को दी और लड़की को न्याय दिलाने के लिए बात की। शिल्पी शर्मा ने काजल देवी को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने का काम करेंगे और जांच के बाद जो भी सच्चाई होगी उसे सामने लाया जाएगा। सारी बातें सुनने के बाद काजल देवी ने राहत की सांस ली और सरिता सिन्हा शिल्पी शर्मा और गौरव सेना पर भरोसा रखा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

error: