ताजा खबरेंबिहार

पुलिस पदाधिकारी थाने में सोते नजर आए, DSP ने दिए जांच के आदेश


पटना, न्यूज़ क्राइम 24। जहां एक तरफ बिहार की राजधानी पटना में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे मामलों से पटना वासी त्राहिमाम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी वर्दी में  सोते नजर आते हैं। मामला पटना के गौरीचक थाने का है। 26 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार की सुबह OD इंचार्ज राजेश कुमार यादव की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव चैन की नींद सो रहे हैं। हालांकि वो किस परिस्थिति में सो रहे हैं ये जांच का विषय हैं।

पत्रकार ने जब सो रहे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव से नींद से जागते हुए पूछा कि आपके इलाके में एक महिला कि हत्या हुई है आप सो रहे हैं सब۔इंस्पेक्टर का जवाब गोल मटोल निकला। इस मामले में पटना सदर पुलिस पदाधिकारी (DSP) सत्यकाम ने बताया है कि गौरीचक थाना में सब इंस्पेक्टर अगर सो रहे हैं जिसकी जांच की जाएगी। सब इंस्पेक्टर से पूछा जाएगा थाने में क्यों सो रहे हैं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

DM शेखर आनंद ने दिखाई हरी झंडी, CSC सेंटर पर कराएं प्रमाणीकरण वरना बंद हो जाएगी पेंशन

बिहार : 18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे IAS आर. लक्ष्मणन, डीएम ने किया भव्य स्वागत

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

error: