पंजाब

बहू के साथ बलात्कार करने वाले ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब (न्यूज़ क्राइम 24):सदर थाना अबोहर के एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने बहू के साथ बलात्कार करने वाले प्रगट सिंह पुत्र कृष्ण सिंह वासी कुंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार दानेवाला निवासी महिला छिंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नं. 41, 24.05.2022 भांदस की धारा 376 आईपीसी के तहत ससुर प्रगट सिंह वासी कुंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

लडक़ी का मैडीकल करवाया गया। मैडिकल के बाद विवाहिता के 164 के बयान अदालत में करवाये गये। सूत्रों से पता चला है कि ससुर शराब के नशे में अक्सर बहू के साथ संबंध बनाता था।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा