बिहार

पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : 150 मोबाइल बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 150 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया। नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए, छीने या गिराए गए मोबाइल की बरामदगी के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के 12वें फेज के तहत 150 मोबाइल की बरामदगी हुई, जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 34 लोगों को मोबाइल चोरी में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह अभियान लगातार जारी है, जिसमें अब तक 11 चरण पूरे किए जा चुके हैं। 11वें फेज तक कुल 1209 मोबाइल बरामद किए गए थे। अब तक के सभी चरणों को मिलाकर कुल 1359 मोबाइल पुलिस द्वारा बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस प्रशासन की इस पहल से मोबाइल धारकों को बड़ी राहत मिल रही है।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: