बिहार

सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजीत। सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, भावनात्मक रूप से संतुलित एवं सफल बनाना था.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जेएनएल कॉलेज, खगौल के मनोविज्ञान विभाग की शिक्षाविद् डॉ. किरण बाला उपस्थित रहीं. उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता, अवसाद, आत्मविश्वास की कमी एवं सामाजिक संबंधों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. किरण बाला ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों पर पढ़ाई, करियर एवं सामाजिक अपेक्षाओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, योग, ध्यान एवं परामर्श के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान संभव है।

Advertisements
Ad 1

कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, तनाव नियंत्रित करने, सकारात्मक संबंध विकसित करने, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता बढ़ाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग कमिटी के कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार एवं सहायक कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, ताहेरा खातून, ममता यादव, अजीत कुमार सिंह, मो. उमर, संतोष कुमार यादव, रमेशचंद्र, सिम्मी माला, डॉ. नबील अहमद, सुजाला सुलताना, मेहर प्रवीन, तरन्नुम प्रवीन, नेहाल हुसैन, अफजल हुसैन, संजर इमाम एवं राशिद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

महावीर कैंसर संस्थान में हेड एंड नेक कैंसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

error: