बिहार

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना स्थित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया. विद्यालय परिसर आकर्षक सजावट एवं उत्साहपूर्ण माहौल से सजा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

Advertisements
Ad 1

माताओं के लिए संगीत कुर्सी, प्रश्नोत्तरी, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की निदेशक उषा कुमारी ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं. वहीं प्राचार्या अंकिता कुमारी ने कहा कि मातृत्व जीवन का सबसे अनमोल उपहार है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाएं निक्की सिंह, स्मृति कुमारी एवं रिया गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि विद्यालय समन्वयक रीता कुमारी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

महावीर कैंसर संस्थान में हेड एंड नेक कैंसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

error: