बिहार

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 वाहनों से वसूला गया 2.32 लाख जुर्माना

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (प्रथम) ने किया। अभियान के दौरान विभिन्न चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 81 वाहनों का चालान काटा।

Advertisements
Ad 1

चेकिंग अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 32 हजार 500 रुपये शमन राशि वसूली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: