बिहार

राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार रानीगंज सीओ निलंबित, प्रभात का मेहनत लाया रंग

अररिया, रंजीत ठाकुर | राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में रानीगंज सीओ प्रियव्रत कुमार को भूमि-राजस्व विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने निलंबन का आदेश जारी किया। सीओ प्रियव्रत कुमार पर रिश्वत लेने व चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्त्ता सह आजाद हिंद फौज के संयोजक प्रभात यादव ने लगातार विभाग को पत्र भेजकर दोषी सीओ को निलंबित करने की मांग किया। सीओ प्रियव्रत की निलंबित होने के बाद प्रभात यादव ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि ये रानीगंज क्षेत्र के जनता की जागरूकता से मुमकिन हो पाया है।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात