बिहार

पटना पुलिस की प्रभावी व त्वरित कार्रवाई, दो मामलों में बड़ी सफलता

पटना, रॉबीन राज। नगर पुलिस अधीक्षक मध्य दीक्षा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटना पुलिस को दो अलग–अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। पहले मामले में पटना पुलिस द्वारा आयोजित जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06 जनवरी 2026 को कदमकुआं थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चंदा वसूली से संबंधित रसीदें जब्त की गई हैं। इसके अलावा मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त चंदन पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं दूसरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य, पटना के निर्देशानुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को बुद्धाकॉलोनी थाना कांड संख्या 14/26 के तहत दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की। गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए अपहृत व्यक्ति को मात्र 24 घंटे के भीतर जिला नालंदा से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य दीक्षा ने बताया कि पटना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: