बिहार

पटनासिटी : समर कैंप में मिलेगा कौशल निखारने का मौका

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): ह्यूमन होप आर्गेनाईजेशन द्वारा पटनासिटी के बौली मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में गुरुवार से 20 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हो गया हैं। जिसका उद्घाटन वार्ड-60 की स्थानीय पार्षद शोभा देवी, वार्ड-59 की पूर्व पार्षद मुमताज जहां, चरखा हाई स्कूल के प्रधानाचार्या कनक लता सिन्हा, संकल्प इंस्टिट्यूट एवं रोटरी क्लब के रवि शंकर प्रीत, सक्सेस क्लासेस के डायरेक्टर आकाश कुमार, ओरिन्टल कॉलेज के प्रधानाचार्य रजबान अली, शिक्षाविद एवं कवि मुकेश ओझा, समाजसेवी बलराम चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क़िया।

कैंप में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमे गतिविधियां आयोजित की जायेंगी, जिसमें बच्चों को मस्ती, धमाल मचाने के साथ कौशल निखारने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने बताया कि समर कैंप जनपद का सबसे पुराना और विश्वसनीय समर कैंप है। जो निरंतर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने में सफल रहा है। यहां से निकले बच्चे आज कई जगहों पर प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की अध्यक्षता रंधीर राय एवं संस्था के कोषाध्यक्ष सूरज भूषण, नृत्य निर्देशक अमित कौशल, प्रशिक्षिका पूनम खत्री, रेशमा नाल ने किया। वहीं संगीत से जुलीन सिन्हा ने मन मोह लिया। इस मौके पर संस्था के सदस्य चिंटू, राहुल, राज सिंह, आदित्य, हर्ष, सृष्टि, शान, आंशिक, प्राची, शामभती, खुशी, अंशिका आदि लोग सक्रिय रहे।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: