बिहार

राधेश्याम परिवार द्वारा आपणी प्याऊ ठंडे पानी की पाँचवी मशीन का हुआ उद्घाटन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राधेश्याम परिवार द्वारा ठंडे वाटर कूलर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया. भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के महामंत्र के साथ राधेश्याम परिवार ने पटना सिटी काँटी फ़ैक्टरी रोड में स्वर्गीय अनिल बंका जी के स्मृति में मशीन लगाकर राहगीरों को राहत प्रदान करने का कार्य किया. इस प्याऊ से आमजनों व व्यापारियों को ठंडा पानी उपलब्ध होगा. आपणी प्याऊ का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता, चक्रेश अग्रवाल, सीता राम बंका, डॉ. अमित बंका ने फीता काटकर किया. अतिथियों का स्वागत संयोजक आलोक गुप्ता एवं आनंद कमलिया ने किया. इस मौके पर संजीव मिश्रा, रोहित बंका, मोहित शर्मा, दीपक गोइनका, बाबू लाल अग्रवाल, रंजीत मित्तल, सरोज गुप्ता, उर्मिला मिश्रा, सीमा शर्मा सक्रिय थी.

Advertisements
Ad 1

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: