पंजाब

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद पठानकोट भी अलर्ट पर

पठानकोट, कंवल रंधावा। पाकिस्तान में भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद देश के लोगों में कहीं ना कहीं खुशी की लहर भी देखने को मिल रही है ऐसा ही कुछ देखने को मिला भारत पाक पर स्थित बमियाल सेक्टर के सिंवल स्कोल गांव में जो की जीरो लाइन पर बसा हुआ है इसके लोगों में खुशी की लहर है और हाथों में तिरंगे पकड़कर भारत माता जय के नारे लगाए जा रहे हैं बुजुर्ग हो बच्चे हो या फिर महिलाएं हो हर कोई भारत माता की जय के जयंकारे लगा रहे है और भारत द्वारा किए गए इस हमले को सही ठहराते हुए सेना के कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने को तैयार है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि भारत की ओर से जो भी किया गया है वह बहुत ही सही है उन्होंने कहा कि चाहे वह जीरो लाइन पर बसे हुए हैं लेकिन उनके मनों में किसी तरह की कोई भी दहशत नहीं है हम रोजाना की तरह अपना काम कर रहे हैं।

Related posts

26 वर्षीय युवक ने अपने जीवन को समाप्त किया

भांजे के जन्म की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, डांस करते-करते मामा की मौत

भारत-USA फ्री ट्रेड डील, लैंड पूलिंग और स्टूडेंट आंदोलन को लेकर किया प्रदर्शन

error: