क्राइमबिहार

जेवर छिनत‌ई के मामले में एक व्यक्ति गिरफतार!

खगौल(अजित यादव): थाना क्षेत्र में जेवर छिनत‌ई मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानेदार फूलदेव चौधरी ने बताया कि छिनत‌ई की घटना में पप्पी पिता शमशुद खलीफा, साकिन दरगाह कर्बला थाना सुल्तान गंज जिला पटना को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसका तीन साथी छिनतई का जेवर लेकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी एवं छिने ग‌ए जेवरात की बरामदगी हेतु संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पकड़ाए पप्पी ने बताया कि खगौल, दानापुर, रूपसपुर, राजीव नगर, दीघा एवं अन्य क्षेत्र में टेम्पो से आने जाने वाली महिलाओं पर पैनी नजर रखकर रुपए एवं जेवरात की छिनत‌ई किए हैं।उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है तथा उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है। यह गैंग टेम्पो स्टैंड आदि जगहों पर आने जाने वाली महिलाओं पर नजर रखकर मौका पाकर रुपया एवं जेवरात छीन लेते हैं।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: