बिहार

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) हिंदी साहित्य के यशस्वी साहित्यकार, पत्रकार एवं हिंदी भाषा के अनन्य सेवक आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती के अवसर पर स्लम पार्क कंकड़बाग में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारीश्री कुन्दन कुमार ने आचार्य शिवपूजन सहाय क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

उन्होंने कहा कि आचार्य शिवपूजन सहाय की रचनाएँ आज भी समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन और साहित्य नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी आचार्य शिवपूजन सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक योगदान एवं हिंदी के प्रति उनकी समर्पित सेवा को स्मरण किया।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: