ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने कि अपील

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। जहां बिहार के मुख्यमंत्री एक बार फिर कोरोना के शिकार हो गए है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar Corona Positive) एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। नीतीश पिछले दो दिनों से बुखार से ग्रस्त हैं। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

बताते चलें कि कि मुख्‍यमंत्री कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं जा पाए थे। माना जा रहा है उनकी तबीयत खराब होने की वजह से ही दिल्‍ली जाने का कार्यक्रम नहीं बनाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कोरोना की जांच करवा लें। डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित