बिहार

भारत के 15वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से खुशी, आदिवासी समाज के लोगों ने किया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

1658814561815

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत के 15 वें राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपति मुर्मू के शपथ ग्रहण के बाद देश के आदिवासी समाज के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। इसी कड़ी में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बेला पंचायत में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रोपति मुर्मू के शपथ ग्रहण के बाद खुशी जाहिर करते हुए भव्य नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में आसपास के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवी ग्रामीण उपस्थित होकर आदिवासी समुदाय के महिलाओं के द्वारा खुशी में जो नृत्य का प्रदर्शन किया गया लोगों ने इस भव्य कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए प्रशंसा किया। यह कार्यक्रम आदिवासी जन समुदाय के बैनर तले पंचायत के वार्ड संख्या-06 में किया गया है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने सबसे पहले 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपति मुर्मू को धन्यवाद दिया, साथ ही उन लोगों ने कहा की भारत के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समुदाय की बेटी को बैठाया गया हमलोगों को गर्व है। हम लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!