बिहार

ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक

अररिया(चंदन कुमार): ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन (आईपका) की राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक आईपका संस्थापक राशिद जुनैद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के अलावे कई राज्यों के कोचिंग संचालक सम्मिलित होकर पिछले 15 माह से कोविड-19 को लेकर देश में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर को लेकर छात्र-छात्राओं की भविष्य पर चिता व्यक्त की। बैठक के संदर्भ में संस्थापक राशिद जुनैद ने बताया कि तत्काल अभी एसोसिएशन द्वारा पूरे देश के कोचिंग संस्थानों का ऑनलाइन सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके उपरांत सभी राज्य अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कमेटी गठन करने का कार्य प्रमुख रूप से संपन्न करना एसोसिएशन का लक्ष्य है। ताकि कोचिंग संचालकों की समस्या सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा सके। ऑनलाइन बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए हरियाणा के आईसीएस कोचिंग के चैयरमैन परिमल कुमार ने अपनी वक्ता ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिना देर किए हुए संपूर्ण देश के कोचिंग संस्थान राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए एक बैनर के अंतर्गत अपनी आवाज को बुलंद करे। तभी देश के छात्र- छात्राओं के साथ इंसाफ हो पाएगा। और अगर अब हम चूक गए तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो जाएगा.

Advertisements
Ad 1

आईपका के संस्थापक सदस्य महताब अंसारी ने सदस्यों से कोचिंग संस्थान का तत्काल एसोसिएशन द्वारा जारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कार्य को विशेष रूचि लेकर पूरा करने तथा अपने क्षेत्र में एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। आईपका संयोजक नवनीत सिन्हा ने कहा कि सरकार कोरोना के बहाने प्राइवेट स्कूल- कोचिंग के अस्तित्व को खत्म कर देना चाहती है। इसलिए अब हमें जागना होगा और संगठित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए लड़ाई लड़नी होगी। वही बैठक में विभिन्न राज्यों से मुख्य रूप से दीपक दास, जीशान अंसारी, प्रणव प्रकाश, पीके चौधरी, अरशद जमाल, चंदन राज, हिमांशु सिंह ठाकुर, मंटू कुमार, विनोद वर्मा, रोशन कुमार, गुलजार अंसारी, विशाल कुमार, पवन कर्णा, हबीबुल्ला रहमान, अमर कुमार, सुमित सागरजाट सर, नेहा भारती, सुमन केसरी, आसिफा मुमताज, पल्लवी सिंह, एहतेशाम अंसारी, आकिब अंसारी, रौनक राज, अरबाज आलम, अजय आनंद, मो जावेद, चंदन राज, हिकमत शाह, महेश शिवहरे, मिकाइल अंसारी, मुकेश कुमार, श्रीप्रसाद कारपत, रितेश कुमार, रंजीत यादव, पुष्पराज, प्रसेनजीत ठाकुर, निर्मल झा, सोनू कुमार मंडल, अंसार आलम, मंजूर तन्हा, गौरव कुमार, हीरा कुमार, के अलावे अन्य सदस्य ऑनलाइन बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: