बिहार

अस्पताल में लगा मेगा शिविर, लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 17 सितंबर को लगाया गया विशेष मेगा शिविर, लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका। टीका लगवाने को लेकर सभी उम्र के लोगों में देखा गया उत्साह, वहीं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के 41 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 12000 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी कड़ी में उत्क्रमित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र फुलकाहा नवाबगंज में आसपास के लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा गया, शाम तक करीब दो सौ लोगों ने टीका लगवाया है।इस अभियान में प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का स्वास्थ्य कर्मी सहित आशा कर्मी, आंगनवाड़ी सेविका सक्रिय देखें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: