उत्तरप्रदेश

विशेष अभियान के तहत लगाई गई विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

बलिया(संजय कुमार तिवारी): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत सामान्य जन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए दीवानी न्यायालय समेत सिकंदरपुर, बांसडीह, रसड़ा कलेक्ट्रेट में विशेष विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया।

दीवानी न्यायलय के एडीआर भवन में शिविर की अध्यक्षता प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीडी) सर्वेश कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के तहत जिन वादकारियों के पास अधिवक्ता नही नही उन्हें प्राधिकरण निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराती है। अधिवक्ता के अभाव में आप अपने हक की लड़ाई से वंचित नही रहेंगे। इसके लिये आपको केवल प्राधिकरण के कार्यालय में सादे कागज पर प्रार्थना पत्र देना होगा। विशेष अभियान के तहत सिकंदरपुर, बांसडीह, रसड़ा में तहसीलदारों ने अपने-अपने तहसीलों में विशेष शिविर लगाया गया, जहां विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां दी गई।

Related posts

HPV संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सरकार से सीधी माँग : अब आरक्षण समाप्त होना चाहिए:दीपा वाष्र्णेय

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी