उत्तरप्रदेश

सीवीओ ने किया गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण

  • स्वस्थ थे सभी पशु, चारे की थी पर्याप्त उपलब्धता

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): मुरली छपरा ब्लॉक के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा अशोक मिश्र ने किया। इस दौरान वहां 133 गोवंश पशु थे, जो स्वस्थ थे। वहां पर 56 कुंतल भूसा, नमक, चोकर उपलब्ध मिला। सीवीओ मिश्र ने वहां कार्य करने वाले कर्मियों को समय से पशुओं की देखभाल करने और साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए.

Advertisements
Ad 2

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का भी सत्यापन किया। परिसर में साफ-सफाई एवं पशुओं को खिलाने पिलाने के लिए पांच गो-सेवक रखे गये है। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि समय से सभी पशुओं को चारा मिले। साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाए।
गो-आश्रय स्थल पर संरक्षित सभी गोवश स्वस्थ पाये गये। सभी गोवशों को कृमिनाशक दवा की खुराक तथा एचएस टीकाकरण की डोज दी गयी है। सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी को नियमित भ्रमण करने एवं भ्रमण के समय का फोटोग्राफ भेजने के भी निर्देश दिए। बताया गया कि गो-आश्रय स्थल पर गोवंश की मृत्यु की दशा में पोस्ट मार्टम/पंचनामा के बाद मृत गोवंश के शव का निस्तारण विधिक रूप से ग्राम प्रधान के द्वारा कराया जाता है। निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी मुरलीछपरा, पशुधन प्रसार अधिकारी व भगवानपुर के प्रधान अजय यादव उपस्थित रहे।

Related posts

बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी ने नीरज शेखर को बनाया प्रत्यासी

सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों का सम्मान और शिक्षक संगोष्ठीमें हुई चर्चा : रीना त्रिपाठी

बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में याद किये गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव : रीना त्रिपाठी