बिहार

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

गुरुग्राम, सुशीला देवी : पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने बाइक चोरी के मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से गुरुग्राम में बाइक चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाना उद्योग विहार में शिकायत दी थी कि 18/19 नवंबर की रात डुंडाहेड़ा से उसकी बाइक चोरी हो गई। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा की टीम ने 23 नवंबर को हनुमान चौक, डुंडाहेड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान काला उर्फ मैनेजर (32) निवासी गढ़ी, जिला डीग, राजस्थान के रूप में हुई।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की पांच अन्य वारदातों को भी कबूल किया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से गुरुग्राम आता था और बिना नंबर प्लेट वाली नई बाइकों को निशाना बनाता था। वह मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी कर फरार हो जाता था।
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में चोरी व आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। पुलिस ने छह बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’