फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के ज़िलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर अपर ज़िला दंडाधिकारी, आपूर्ति द्वारा फुलवारी शरीफ़ में सेक्टर ऑफ़िसर्स की बैठक की गयी. मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण, बूथ्स पर एएमएफ की उपलब्धता, भेद्यता मानचित्रण, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान चलाने आदि निर्देश दिया गया.
अपर ज़िला दंडाधिकारी, आपूर्ति ने बैठक में मतदान के प्रति आम मतदाताओं को जागरूक करने मतदान करने के लिए प्रेरित करने एवं मतदान का महत्व बताने संबंध कई दिशा निर्देश दिए.दिव्यांग मतदाताओं, महिलाओं, 18-19 वर्ग के नये मतदाताओं, 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं सहित सभी निर्वाचकों को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्था रहेगी. वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जाए. मतदाताओं के उदासीनता को दूर करने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं जिनके चलते ही चुनावों में उच्च मतदान प्रतिशत आता है .
कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उदद्ेश्य मतदाताओं को सूचना (इन्फॉर्मेशन), प्रेरणा (मोटिवेशन) एवं सरलीकरण (फैसिलिटेशन) का लाभ पहुँचाना है. साथ ही विगत आम चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के निर्वाचकोें, युवाओं, भेद्य मतदाताओं के टोलों, शहरी मतदाताओं एवं महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाता रहना होगा . आगे उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.विगत चुनाव में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों तथा भेद्य मतदाताओं के समूहों के बीच जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं तथा शिक्षा और कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जाय.
