बिहार

राहगीरों और ट्रक वालों से लूट पाट करने वाले दो गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, अजीत। पुलिस ने फुलवारी शरीफ एम्स रोड में ट्रक चालकों एवं मोटरसाइकिल सवार साइकिल सवार लोगों से लूटपाट छीनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पूछताछ में इन्होंने अपने अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गुपचुप तरीके से छापामारी कर रही है.

थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि काफी दिनों से पटना एम्स जाने वाले मुख्य मार्ग पर राहगिरो मोटरसाइकिल व साइकिल सवार एवं ट्रक चालकों से हथियार के बल पर सुनसान देख लूटपाट करने वाले गिरोह सक्रिय था. लगातार सूचना के सत्यापन के बाद बीती रात दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है

जिनमें रंजय कुमार पिता लाल दास पंडित एवं ईसापुर अमरूदी बगीचा निवासी मोहम्मद सोनू पिता मोहम्मद शकील शामिल हैं.ये लोग एम्स रोड में सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल साइकिल अथवा टेंपो वाले को अकेले देखकर उनका मोबाइल एवं पैसा वगैरा लूट लेता था. 14.02.24 को लूटपाट कर रहा था कि रात्रि गश्ती के दौरान अचानक पुलिस को देखकर भागने लगा. खदेड़ कर पुलिस बल के सहयोग से उसे तुरंत पकड़ लिया गया .

Related posts

बाढ़ प्रभावित फतुहा के गांवों में पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद, बोले – संकट की घड़ी में एक-एक परिवार के साथ खड़े हैं

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

error: