बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर प्राचीन शिव मंदिर में बैठक सम्पन्न

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): जंगली प्रसाद लेन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को जंगली प्रसाद प्रिंस क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा एक बैठक रखी गई है. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी रामजी योगेश जबकि इसका संचालन समाजसेवी संजीव सिन्हा ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सरकार के कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर समाज सेविका अंजू सिंह, प्रफुल पांडे, अवधेश शुक्ला, अशोक कुमार, गुड्डू कुमार मेहता, पंकज कुमार सिन्हा, कृष्णा मालाकार, मोहन मालाकार सहित सैकड़ों लोग सम्मलित होकर इस बैठक को सफल बनाया।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: