बिहार

परसा में 500 से अधिक ग्रामीणों ने फ्री जांच का लाभ उठाया

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रविवार को परसा थाना के सामने स्थानीय समाजसेवी राहुल कुमार के सौजन्य से लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में करीब 5 सौ से अधिक ग्रामीणों ने जांच कराया। यहां फ्री हेल्थ कैम्प में फ्री में जांच के बाद दवा का भी वितरण किया गया। फ्री मेगा हेल्थ चेक – अप कैंप का आयोजन आदम्य फ़ाउंडेशन न्यू दिल्ली के बैनर तले किया गया । इस कार्यक्रम का संयोजक गौरव कुमार है । इस आयोजन मे जिनके पास आयुष्मान कार्ड था , उन्हे फ्री आंखो का ऑपरेशन का भी सुविधा डॉक्टर द्वारा दिया गया । यहा लगभग 5 सौ मरीज ने अपना जांच करवाया और फ्री दवा का लाभ उठाया । गौरव कुमार ने कहा कि इस तरह का और भी कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं ग्रामीण इलाके में फ्री मेगा हैल्थ कैम्प के आयोजन से खुशी का माहौल देखा गया. ग्रामीण महिलाओ ने बड़ी संख्या में हेल्थ चेक अप कैम्प में आकर अपनी जांच कराई और चिकित्सकों का आभार जताया। कैम्प में आये ड़ॉक्टर्स ने कहा कि जिन्हें कोई परेशानी हो तो उनके आशियाना नगर क्लिनिक में आकर फ्री में दिखला सकते हैं।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: