क्राइमबिहार

पिस्तौल के नोक पर दिनदहाड़े लाखों की लूट!

पटनासिटी: नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर के टेढ़ी पुल के पास स्थित (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के पास के जीवन मोती पेट्रोल पंप के कर्मचारी से वाइक सवार तीन अपराधियो ने पिस्तौल के नोक पर दिनदहाड़े 4 लाख 70 हजार रुपये की लूट की और रुपया लेकर फरार हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे ग्रामीण SP , फतुहां DSP और स्थानीय थाना की पुलिस टीम पूरे मामले कि जाँच में जुट गए। बताया जा रहा है कि सबलपुर के टेढ़ी पूल स्थित जीवन मोती पेट्रोल पंप के कर्मचारी सवलपुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में झोले में 4 लाख 70 हजार रुपये लेकर जमा करने के लिए जा रहे थे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़े नकाब पोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लगभग पाँच लाख रुपये की लूट कर ली और तीनों लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं । फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है।

Related posts

एनएमसीएच में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता पर सीएमई आयोजित, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम पर दिया गया जोर

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

error: