बिहार

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) Communist Party of India (भाकपा) पटना जिला परिषद की ओर से अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में शनिवार को विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का पुतला दहन कर विश्व शांति की मांग की गई। मार्च की शुरुआत काजीपुर स्थित भाकपा जिला कार्यालय से हुई, जो नयाटोला, खजांची रोड, मछुआ टोली, लंगरटोली और सब्जीबाग होते हुए अशोक राजपथ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ईरान पर हमला क्यों, जवाब दो”, “अमेरिकी-इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य देवरत्न प्रसाद ने की। इस मौके पर भाकपा पटना जिला प्रभारी गजनफर नबाब ने कहा कि इजरायल-अमेरिका गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है और इससे विश्व शांति को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

Advertisements
Ad 1

भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह हमला अमेरिकी साम्राज्यवाद की दादागिरी का उदाहरण है और इससे दुनिया के देशों की स्वतंत्रता एवं संप्रभुता पर खतरा बढ़ा है। शिक्षक रौशन प्रकाश ने कहा कि युद्ध के कारण निर्दोष नागरिकों की जान जाती है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ती है। नेताओं ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का भी विरोध करते हुए इसे आम जनता पर बोझ बताया। सभा को तंजीम-ए-इंसाफ के सचिव गुलाम सरवर आजाद, वरिष्ठ नेता शौकत अली, छात्र नेता सुशील उमराज, इस्कफ पटना अध्यक्ष अनंत शर्मा और उदयन राय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमोद नंदन, शंभू शरण प्रसाद, केसरी कुमार, खुशबू कुमारी, फैजा हयात, राज कुमार मेहता, मो. शकुर, रवि ठाकुर, मो. हामिद, मो. शकील, लड्डू कुमार, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार और सुशील कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत!

error: