बिहार

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान द्वारा ERSS राजवंशी नगर स्थित कार्यालय में ‘हाईवे पेट्रोलिंग’ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की सक्रियता और उनके रिस्पॉन्स टाइम की जांच की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस अवसर पर यातायात पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में आम नागरिकों को त्वरित सहायता पहुंचाने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पटना पुलिस सदैव तत्पर है। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

error: