क्राइमबिहार

पटना सिटी से बड़ी कार्रवाई: टेम्पु चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, पटना सिटी-02 के अंतर्गत मालसलामी थाना पुलिस ने टेम्पु चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 5 सीएनजी टेम्पु, 5 स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि मालसलामी थाना के पु०नि० सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली कि मुन्ना कुमार नामक अपराधी चोरी का टेम्पु बेचने के लिए बाजार समिति क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार समिति क्षेत्र से एक चोरी के ऑटो के साथ मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी के कुल 4 अन्य सीएनजी ऑटो एवं 5 स्कूटी बरामद की गई। इस दौरान एक अन्य अपराधी रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Related posts

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों

गला दबाकर हत्या की आशंका, 36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से शाहपुर में सनसनी

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज में फेलाइन रोगों पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए उन्नत इलाज के टिप्स

error: