बिहार

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना, सोनू कुमार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 3 एम० स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री शसंतोष कुमार सुमन, विधायक शश्याम रजक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

बाकरगंज के लगभग 75 दुकानदारों से जुड़े व्यवसायिक संगठन की मिली जिम्मेदारी

सुनसान घर में छह वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

बीमारों का इलाज सबसे बड़ी सेवा, जाति-धर्म भूल हर मरीज को भारतवासी समझें : राज्यपाल

error: