उत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत चुनाव की सोशल मीडिया पर तैर रही सूची फर्जी : एडीओ (पंचायत )

बलिया(संजय कुमार तिवारी): पंचायत चुनाव का विगुल एक तरह से बज ही चुका है। ग्राम पंचायतों का परिसीमन भी हो चुका है , लेकिन कौन सी ग्राम पंचायत किस श्रेणी मे जायेगी , अभी यह तय नही हो पाया है। हालाकि प्रशासनिक स्तर पर इस पर दिन – रात काम जारी है। इस बीच चुनाव लडने वालो की धुकधुकी बढ सी गयी है। उन्हे इस बात का डर सता रहा है कि पता नहीं उनकी ग्राम पंचायत किस श्रेणी मे जायेंगी। इसीलिए मतदाताओ पर खुल कर खर्च भी नहीं कर पा रहे है‌. इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर चिलकहर ब्लाक की आरक्षण सम्बन्धित एक सूची वायरल कर दी है , जिसे कुछ लोग फर्जी ठहरा रहे है तो कुछ लोग इसे सही मानकर अपनी तैयारी भी शुरु‌ कर दिये है। इस सूची की सच्चाई मे कितना दम है , वह तो अधिकारिक रुप से सूची जारी होने के बाद ही पता चलेंगा। लेकिन इस सूची ने अनुकुल आने वाले पंचायतों मे जहां कुछ लोगों को एक तरह से तेज कर दिया है , वही पर यह सूची अनुकूल नही आने वालो को एक तरह से सुस्त सा कर दिया है.

Advertisements
Ad 1

इस सन्दर्भ मे जब सहायक विकास अधिकारी ( चिलकहर ) चौथी राम से बात की गयी कि सोशल मीडिया पर चिलकहर ब्लाक के ग्राम पंचायतो की जो सूची तैर रही है , उसमे कितनी सच्चाई है तो उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई सूची नही जारी की गयी है। जो सूची तैर रही है , वह पूरी तरह से फर्जी है। जब सूची बन जायेगी तो उसे प्रशासनिक स्तर पर जारी कर दिया जायेगा। तब तक लोगो को इंतजार करना चाहिए।

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: