बिहार

बेलदारी चक में शराब और गांजा कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब और गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और गांजा के साथ पैकेजिंग मशीन भी बरामद की गई है।

Advertisements
Ad 1

विनय कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, गौरीचक ने बताया कि बेलदारी चक इलाके में एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस दौरान एक महिला को अंग्रेजी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसमें रॉयल स्टैग और इंपिरियल ब्लू ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा बेलदारी चक बाजार में गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद पुलिस उसे उसके गांव बीबी पुर ले गई. जांच के दौरान बीबीपुर में उसकी एक गुमटी से 100 पुड़िया से अधिक गांजा, गांजा काटने और पैकेट करने वाली मशीन तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में इसे पनपने नहीं दिया जाएगा।

Related posts

हरित ऊर्जा को बढ़ावा : बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग, 3305 मेगावाट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और BESS के लिए वित्तीय मदद का आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, गंदगी-जांच में देरी पर भड़के

पूर्व मुखिया राकेश कुमार का अधूरा सपना हुआ साकार, बेटों ने पूरा कराया राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण

error: