बिहार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, गंदगी-जांच में देरी पर भड़के

पटना, जया कुमारी : स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर से ओपीडी, वार्ड, शौचालय और कैंटीन तक का जायजा लिया। साफ-सफाई, पैथोलॉजी जांच में देरी और इलाज में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल निदेशक डॉ. राकेश कुमार चौधरी को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि भी साथ मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

  1. सफाई पर फटकार: वार्ड, ओपीडी और पुरुष शौचालय में गंदगी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा।
  2. 24 घंटे पैथोलॉजी: BP, शुगर और अन्य जांच में देरी पर चिंता जताई। पैथोलॉजी विभाग को 24 घंटे चलाने और लैब टेक्नीशियन-पैरामेडिकल स्टाफ बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश।
  3. डॉक्टरों पर कार्रवाई: बिना सूचना के गायब वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.के. रौशन को शो-कॉज। न्यूरोसर्जन डॉ. श्याम किशोर से बाहरी जांच लिखने पर स्पष्टीकरण मांगा। बिना एप्रन के ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को ड्रेस कोड पालन की हिदायत।
  4. AC ठीक करने के आदेश: मरीज की शिकायत पर ओपीडी वार्ड का बंद AC तुरंत दुरुस्त करने को कहा।
  5. 400 बेड का नया भवन: निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। BMSICL MD सुब्रत कुमार सेन ने बताया- अगस्त 2026 तक काम पूरा होगा, सितंबर से नया भवन चालू हो जाएगा।
  6. कैंटीन की जांच: मरीजों के भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

स्टाफ की कमी दूर होगी

समीक्षा बैठक में मंत्री ने निदेशक को रेडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ की रिक्तियों की सूची बनाकर विभाग को भेजने को कहा, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो। उन्होंने दोहराया कि मरीजों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: