झारखण्डताजा खबरेंराजनितिक

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अगली तारीख 5 फरवरी को दी गई

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए पांच फरवरी को अगली तारीख दी है. इससे पहले कोर्ट में लालू की ओर से बताया गया कि शपथ पत्र दाखिल किया गया है. इसमें कस्डटी सहित अन्य जवाब दाखिल किए गए हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर लालू यादव के जवाब पर सीबीआइ चाहती है तो जवाब दाखिल कर सकती है. बता दें कि लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा, वहीं, सीबीआइ की ओर से राजीव सिन्हा और नीरज कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

पटना में इस्कॉन अमृत उत्सव: भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

error: