झारखण्डताजा खबरेंराजनितिक

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अगली तारीख 5 फरवरी को दी गई

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए पांच फरवरी को अगली तारीख दी है. इससे पहले कोर्ट में लालू की ओर से बताया गया कि शपथ पत्र दाखिल किया गया है. इसमें कस्डटी सहित अन्य जवाब दाखिल किए गए हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर लालू यादव के जवाब पर सीबीआइ चाहती है तो जवाब दाखिल कर सकती है. बता दें कि लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा, वहीं, सीबीआइ की ओर से राजीव सिन्हा और नीरज कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा।

Related posts

दीपावली बनी ऐतिहासिक, वीर महिला जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया पारंपरिक लोकनृत्य

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार