बिहार

कालाजार रोगी खोज अभियान : जिले के चिह्नित 39 गांवों के सर्वे में, 12 संदिग्ध मरीज मिले, कोई पॉजीटिव नहीं

अररिया, रंजीत ठाकुर : कालाजार के संदिग्ध मरीजों की खोज के लिए जिले में बीते 04 जून से 12 जून तक संचालित रोगी खोज अभियान में 4 जून से 12 जून के बीच संचालित किया गया। अभियान के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस विशेष अभियान में जिले के 39 गांवों को लक्षित किया गया था। इसमें 9664 घरों व कुल 43,309 की आबादी को चिन्हित किया गया था। अभियान के क्रम में सभी लक्षित गांवों में शत-प्रतिशत कवरेज संभव हो सका। कुल 10,055 घरों व 44,179 की आबादी की स्क्रीनिंग की गयी। इसमें कालाजार के संदिग्ध 12 मरीजों की पहचान की गयी। संदिग्ध सभी मरीजों की जांच की गयी। लेकिन किसी में कालाजार की पुष्टि नहीं हो सका। इसमें कुल 06 संदिग्ध मरीजों की जांच आरके-39 किट से किया गया। बावजूद इसके एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया।

संदिग्धों की जांच में नहीं मिला कोई पॉजिटिव मामला

अभियान के संबंध में वीडीसीओ राम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पीकेडीएल यानी पोस्ट कालाजार डर्मल लीश्मेनियेसिस के भी तीन संदिग्ध मामले पाये गये। तीनों की स्क्रीनिंग की गयी। एक संदिग्ध का आके 39 टेस्ट भी किया गया। लेकिन इसमें भी कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। पीएचसी स्तर पर हुई जांच के संबंध में उन्होंने बताया कि जिले के रानीगंज प्रखंड में सबसे अधिक 11 गांवों के 2,848 घरों की जांच कर 11,206 की आबादी को कवर किया गया। हालांकि यहां कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला। वहीं अररिया पीएचसी के चिह्नित 06 गांवों में 1,418 घरों की जांच के दौरान 3 संदिग्ध मामले मिले। तीनों की जांच की गयी। फारबिसगंज में 7 गांवों में 2 संदिग्ध केस मिले व दोनों की जांच हुई। नरपतगंज, जोकीहाट व पलासी में भी 2-2 संदिग्ध मरीज मिलने की जानकारी उन्होंने दी।

Advertisements
Ad 1

जिले में बेहद सफल साबित हो रहा कालाजार नियंत्रण का प्रयास

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के नतीजों से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जिले में कालाजार नियंत्रण का विभागीय प्रयास बेहद सफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में कालाजार रोगी खोज अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में शामिल आशा कार्यकर्ताओं की मेहतन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर हम जिले में कालाजार को जड़ से खत्म करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। राज्य के कुछ जिलों में अभी भी कालाजार एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। लेकिन जिले में संचालित अभियान के नतीजे एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। किसी भी संदिग्ध मामले में संक्रमण की पुष्टि नहीं होना जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान की सफलता व प्रभावशीलता को दर्शाता है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: