बिहार

फुलवारी शरीफ वार्ड-10 में नाले निर्माण में गड़बड़ी, स्थानीय लोग परेशान

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर परिषद वार्ड-10 के खोजाइमली इलाके में पाल होटल के पास बन रहे नाले के निर्माण में गड़बड़ी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोग गंभीर रूप से परेशान हैं. कई वर्षों तक यह इलाका जल जमाव की समस्या से जूझता रहा है और साल में लगभग छह महीने सड़कें जलभराव और गंदे नल के पानी में डूबी रहती थीं।

हाल के वर्षों में स्थिति थोड़ी सुधरी थी, लेकिन इस बार नाले का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है. अधूरा ढांचा और घटिया सामग्री का इस्तेमाल इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या फिर से लौट सकती है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: